कैम्पटी : 08 लाख की चोरी का पुलिस ने मात्र 34 घंटे में किया खुलासा।

टिहरी : नैनगांव स्थित विकासनगर-डांमटा-बड़कोट मुख्य मार्ग पर खड़ी टाटा हिताची पोकलैंड मशीन के अंदरूनी पार्ट्स जिनकी कीमत करीब 8,00,000 रूपये क्रमशः 03 ट्रैक मोटर, 02 चैन गरारी, 12 बोल्ट व मशीन खोलने के उपकरण आदि चोरी हो जाने के संबंध में थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पुलिस टीमों द्वारा 34 घंटे के भीतर दिनांक 16.02.2022 की सांय घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर घटना का सफल व त्वरित अनावरण किया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल