पूर्व CM हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर शेयर की Video, लगाए आरोप।
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमे पोस्टल बैलेट आदि नज़र आ रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है और यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है। उन्होंने इलेक्शन कमिशन इसका संज्ञान लेने की अपील की है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पोस्ट –
“एक छोटा #वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूंँ, इसमें एक #आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे #वोटों को टिक कर रहा है और यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है, उसका एक नमूना देखिए, क्या इलेक्शन कमिशन इसका संज्ञान लेना चाहेगा?”
https://fb.watch/bkJZYx9rV8/
