ब्लॉक अध्यक्ष अतिथि शिक्षक संघ जौनपुर ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री को दी बधाई
टिहरी : जौनपुर ब्लॉक अतिथि शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ ने प्रदेश के कार्यकारी मुखिया को पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर पूरे संगठन की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही धनोल्टी विधानसभा से विधायक बने प्रीतम पँवार को बधाई देते हुए अपने संगठन के बारे में अवगत कराया। विगत 7 वर्षों से दुर्गम अतिदुर्गम में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे शिक्षकों के भविष्य को देखते हुए सरकार की ओर ध्यान आकर्षित करने का पूर्ण प्रयास किया,पंवार ने मन्त्री बनकर अतिथि शिक्षकों के भविष्य की चिंता को हल करने का भरोसा जताया।
उधर राजपुर से दूसरी बार बड़े बहुमत से सरकार में विधायक बनने पर खजान दास ने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ को पूर्ण भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सारी मांगे यथाशीघ्र सरकार में मन्त्री बनकर पूरी करूँगा।
