मसूरी – BJP मंडल अध्यक्ष पेटवाल ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से की वार्ता।

मसूरी : पेयजल निगम के शहर के बाहरी हिस्सों में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान रोड पर पड़े मलवे व गढढों के साथ ही बंद नालियों को खुलवाने के लिए भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पेयजल निगम के सहायक अभियंता विनोद रतूड़ी के साथ निरीक्षण किया।


भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पेयजल निगम के सहायक अभियंता विनोद रतूड़ी के साथ मोतीलाल नेहरू मार्ग का निरीक्षण किया जहां पर पूरी तरह से पेयजल की लाइन बिछाने के चलते रोड के किनारे की नालियां बंद हो गई हैं सड़कों पर कई जगह गढढे बने है व मलवे के ढेर लगे हैं जिसके कारण आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी शलभ गर्ग ने बताया कि मोतीलाल नेहरू मार्ग पर कार्य में हीलाहवाली बरती जा रही है व धीमी गति से कार्य किया जा रहा है जिसके कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसके बाद वाइनबर्ग ऐलन स्कूल मार्ग पर गये वहां भी कार्य धीमी गति से किए जाने के कारण जहां आने जाने वालों को परेशानी हो रही है वहीं मलवे के ढेर जगह जगह पडे है व बजरी बिखरी होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वाइनबर्ग ऐलन स्कूल के शिक्षक चंपा ने बताया कि बजरी में फिसलने से एक शिक्षिका को चोट लगी है तथा कई स्थानों पर काम ठीक न किए जाने से परेशानी हो रही है। इस पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि शीघ्र ही विभाग मलवे को साफ करने के साथ नालियों की सफाई करवाये, व मरम्मत कार्य पूरा करे ताकि लोगों की परेशानी समाप्त हो सके। वहीं पेयजल निगम के सहायक अभियंता विनोद रतूड़ी ने कहा कि दो तीन दिन के सीजन के कारण कार्य में बाधा आयी है तथा विभाग शीघ्र ही गढढे भरवाने के साथ मलवे को हटा देगा व जहां कार्य पूरे हो रहे है वहां मरम्मत का कार्य किया जायेगा व कुछ स्थानों पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं जो नालिया बंद हो चुकी है उन्हें खुलवाने का कार्य करेगा। इस मौके पर भाजपा नेता व पालिका सभासद अरविंद सेमवाल भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल