मसूरी – भगत सिंह की 91वीं शहादत पर उनको किया गया याद।

मसूरी : शहीद भगत सिंह के शहादत की 91वीं पुण्य तिथि पर इप्टा मसूरी ने शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की व जनगीत गाये। वहीं राजगुरू व सुखदेव को भी याद किया गया।
शहीद भगत सिंह शहादत दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, इप्टा के महामंत्री सतीश कुमार, सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सुखदेव व राजगुरू को भी याद किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के बलिदान देने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन तेज हुआ और आज सभी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। साथ ही सुखदेव व राजगुरू ने भी उनके साथ देश की आजादी के लिए हंसते हुए  फांसी के तख्ते को चूमा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने भी भगत सिहं के साथ राजगुरू व सुखदेव को याद किया व कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने के साथ ही समतावादी भारत के लिए भी संघर्ष किया वह चाहते थे कि भारत में सभी वर्गो के लोग समानता के साथ विकास करें व सभी को आगे बढने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश सरकार को देश की आजादी के लिए गर्म दल बना कर मजबूर किया हालांकि उन्हें अंग्रेजों ने फांसी दे दी लेकिन उनके बलिदान की बदौलत ही हमें आजादी मिली। कार्यक्रम में इप्टा के महामंत्री सतीश कुमार ने कहा कि इप्टा हर वर्ष उनकी शहादत दिवस पर जन्म दिवस पर भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद करता है। इस मौके पर उन्होंने भगत सिहं राजगुरू व सुखदेव के समर्थन में नारेबाजी की व कार्यक्रम का शुभारंभ जनगीतों से किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अनीता सक्सेना, ममता कुमार, स्मृति हरि, आरपी बडोनी, राजेश शर्मा, पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, मनीषा खरोला, देवी गोदियाल, अनीता सक्सेना, रमेश खंडूरी, सुनील पंवार, पूरण जुयाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल