मसूरी – पालिका बोर्ड बैठक में स्वेप मशीन व नौ बोलार्ड लगाने की स्वीकृति।

मसूरी : नगर पालिका परिषद की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त करने के लिए डेढ़ करोड़ की स्वेप मशीन क्रय करने सहित शहर में यातायात नियंत्रित करने के लिए नौ बोलार्ड लगाने के प्रस्ताव स्वीकृत किए गये। वहीं सीजन में यातायात नियत्रित करने हेतु 12 पीआरडी जवानों के रखने व पालिका में संविदा पर कार्यरत 118 कर्मचारियों का कार्यकाल बढाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
नगरपालिका परिषद बोर्ड बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई जिसमें पालिका से संबंधित कई प्रस्ताव पास किए गये। बोर्ड बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से स्वेप मशीन खरीदने को स्वीकृति प्रदान की गई वहीं शहर में यातायात नियंत्रित करने के लिए सात बोलार्ड का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन स्थलीय निरीक्षण के बाद नौ बोलार्ड रखने को स्वीकृति प्रदान की गई। बोलार्ड मामले में झूलाघर पर विरोध को देखते हुए उसका स्थान परिवर्तित कर दिया गया है जिसमें वहां के व्यापारियों की सहमति भी प्राप्त की गई है। इस पर सभासद गीता कुमाई ने कहा कि झूलाघर पर बोलार्ड लगाने के विरोध को देखते हुए इसका स्थान बदला जाय व शहर में अन्य स्थानों से दुपहिया वाहनों को रोकने के लिए अन्य स्थानों पर भी बोलार्ड लगाये जायं। वहीं सीजन में यातायात को नियंत्रित करने के लिए 12 पीआरडी जवानों को रखने का भी प्रस्ताव पास किया गया। बोर्ड बैठक में पालिका में संविदा पर कार्यरत 118 कर्मचारियों की कार्यावधि बढाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। जिनकी समयावधि नवंबर 2021 में समाप्त हो गई थी। बोर्ड बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य एसबीएम के पोर्टल को ऑन लाइन करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बोर्ड बैठक में कंपनी बाग की 15 सालों लीज समाप्त होने पर शासन से पत्राचार किया जा रहा है ताकि ओपन टेंडर हो सके लेकिन तब तक के लिए शत प्रतिशत बढोत्तरी पर आगामी जुलाई माह तक पुराने लीजर को देने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं कंपनी बाग पार्किंग को भी शतप्रतिशत बढोत्तरी कर जुलाई तक के लिए स्वीकृत किया गया। बैठक में पर्यावरण मित्रों को कार्य करने हेतु 300 सेफटी निफलेक्टेड ग्रीन जैकेट उपलब्ध कराने, बंदरों को पकड़ने वाली संस्था को नये दरों के साथ बंदर पकड़ने, निराश्रित गौवंशीय पशुओं को अनुबंधित गौशाला में रखने पर आने वाले खर्च को देने, पालिका स्वास्थ्य विभाग के पर्यावरण मित्रों को वर्दी कंबल व शॉल देने, सहित पालिका के विभिन्न विभागों के बिलों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण बैठक नहीं हो पा रही थी अब पालिका की बैठक की गई जिसमें आधुनिक सफाई मशीन खरीदने, मालरोड पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए नौ बोलार्ड लगाने, झूलाघर पर पर्यटकों के लिए वेटिंग रूम व एक रेस्टोरेंट बनाने सहित अन्य प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। बोर्ड बैठक में सभासद सुरेश थपलियाल, सरिता कोहली, प्रताप पंवार, मनीषा खरोला, आरती अग्रवाल, जसोदा शर्मा, दर्शन रावत, गीता कुमाई, सरिता पंवार, नंद लाल, कुलदीप रौछेला, पंकज खत्री, जसबीर कौर, मनोनीत सभासद मदनमोहन शर्मा, अधिशासी अधिकारी यूके तिवाड़ी, स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल