पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अधिकारियों की ली बैठक, कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी मुलाकात की, मिडिया कवरेज पर रही पर पाबंदी।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड की पहली विधानसभा पुरोला के भाजपा नव निर्वाचित विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आज पुरोला तहसील मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उप जिलाधिकारी बड़कोट व उप जिलाधिकारी पुरोला सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अधिकारियों की बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अधिकारिक बैठक में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बैठक में क्या फैसले लिये गये और क्या निर्देश दिए गये। बैठक में पत्रकारों के कवरेज पर पाबंधी रही और बंद कमरे में बैठक हुई। इस बैठक में मिडिया कर्मीयों ने खासी नाराजगी जाहिर की। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह पुरोला के विकास के लिये काम करेंगे। विधायक दुर्गेश्वर लाल भाजपा विधायक हैं और राज्य में भी भाजपा की सरकार है और यह पहली बार हुआ जब पुरोला विधानसभा का कोई विधायक सरकार में गया। अब देखना यह होगा कि आखिर पुरोला के भाजपा विधायक पुरोला विधानसभा जैसे अति पिछडे़ विधानसभा में कितने खरे उतरतें हैं। विधायक की बैठक में भाजपा महामंत्री सत्येद्रं राणा, पवन नौटियाल, प्यारे लाल हिमानी, अमीरचंद शाह, मीना रावत, विजयपाल रावत, सहित दर्जनों कार्यकर्ता और गणमान्य मौजूद रहे।
