उत्तरकाशी को जल्द मिलने जा रहा मेडिकल कॉलेज।
जितेन्द्र गौड़
उत्तरकाशी : जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट की मेहनत रंग लाने लगी है मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी में मेडिकल कॉलेज खोलने खोलने के लिए चिकित्सा शिक्षा सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं!
जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने हाल ही में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उत्तरकाशी में गंगोत्री के दिवंगत विधायक गोपाल रावत के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुये चिकित्सा शिक्षा सचिव को प्रस्ताव तैयार कर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि उत्तरकाशी सीमांत जिला है और वहाँ स्वास्थ्य की गम्भीर समस्या है मेडिकल कॉलेज उत्तरकाशी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से पहाड़ की चिंता कर रहे हैं,उससे लगता है कि उनके मन मे पहाड़ के लिए खासा लगाव है।
