मसूरी – चोरी हुए लेपटॉप सहित पुलिस ने चोर को पकड़ा।

मसूरी : शहर कुलड़ी क्षेत्र में एक दुकान से एक लेपटॉप चोरी गया जिसकी तहरीर कोतवाली में दी जिस पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले को पकड़ लिया व उसके पास से एक लेपटॉप व 1450 रूपये नकद बरामद किए।


एसआई विनय शर्मा ने बताया कि कुलड़ी क्षेत्र में अशोक कुमार की दुकान से एक लेपटॉप चोरी हो गया जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई जिस पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की व आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक युवक दुकान में घुसकर चोरी करता नजर आया। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी में दिखने वाले युवक को पकड़ लिया व उसके पास से लेपटॉप व 1450 रूपये बरामद कर लिए। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 311के तहत मुकदमा दर्ज किया व उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक का नाम गौरव खत्री पुत्र सुरेंद्र सिहं निवासी कैमल्स बैक रोड है। चोरी पकड़ने वाली टीम में एसआई विनय शर्मा, कांस्टेबल सुधाशु चौधरी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल