मसूरी – सरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कोल्हूखेत के समीप मोड़ पर पलटा।
मसूरी : देहरादून की ओर से मसूरी होते हुए उत्तरकाशी जा रहा एक सरियों से लदा ट्रक कोल्हूखेत के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। लेकिन इसमें किसी को चोट नहीं आयी।
देहरादून से मसूरी होकर उत्तरकाशी जा रहा सरियों से भरा ट्रक नंबर यूके 07 सीए 4476 कोल्हूखेत मोड़ के पास गत मध्य रात्रि को अनियंत्रित होकर पलट गया। यह तो अच्छा था कि दिन की बात नहीं थी वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक राहुल व परिचालक दीपक रात को भी ट्रक छोंड कर चले गये। जिसके कारण यह पता नहीं लग सका है कि चोट न लगने के कारण दोनों ट्रक छोड कर रात को ही चले गये। बताया गया कि ट्रक स्वामी राजेश पुत्र हरक सिहं निवासी पुरूकुल गांव राजपुर देहरादून है। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर अधितर वाहन पलटते रहते हैं क्योंकि यह तीखा मोड़ है जिसमें लोड ट्रक झोक खाकर पलट जाते हैं।
