टिहरी – ग्राम खेडा के डिबरी तोक मे आग लगने से चार परिवारो के दो घर जलकर राख।
सुनील सजवाण
टिहरी/धनोल्टी : जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खेडा के डिबरी नामे तोक मे वृस्पतिवार प्रातः 9 बजे के लगभग दो घरो मे उस वक्त आग लग गई जिक वक्त इस तोक मे निवास करने वाले सभी लोग मज दुरी , व पशुओ के लिए चारा लेने गए थे। इस तोक मे अनुसुचित जाती के परिवार निवास करते है व घटना के वक्त कुछ बच्चे ही घर पर थे किसी तरह गांव के लोग व परिवार के लोग जब यंहा पंहुचे तो दो घर जिनमे चार परिवार निवास करते थे जिनमे खिल्ला दास पुत्र गुरू दास, गंगा दास पुत्र गुरू दास, उत्तम दास पुत्र अमर दास, रतन दास पुत्र अमर दास के ए आवास पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे यह घर पहाड के पुराने देवदार की लकडी से पठाल वाले घर थे जिनमे इन चार परिवारो का सामान खाने की सामाग्री जलकर राख हो गई गनिमत यह रही की जन हानी व पशु हानी इस घटना मे नही हुई।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण घर मे लगी बिजली का शार्ट सर्किट होना है।
परिवार व ग्रामीणो ने उक्त सभी परिवारो के लिए सरकार व प्रशाशन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
उक्त घटना के बाद क्षेत्रीय राजस्व उप निरिक्षक घटना स्थल पर मौजूद रहे।

