कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा के निधन पर दी श्रदांजली।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के असमयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण व उत्तरकाशी कांग्रेस द्वारा उन्हें याद कर श्रधांजलि अर्पित की गई। यहां गांधी वाचनालय में मौजूद कांग्रेसजनों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के निधन पर गहरा शोक प्रकट कर इसे कांग्रेस ही नही बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उन्हें याद कर कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हृदयेश संसदीय परंपराओं की ज्ञाता थी, विधानसभा में उनकी सूझबूझ और विधायी ज्ञान से हमे भी बहुत कुछ सीखने को मिला, मुझे उनका हमेशा स्नेह प्राप्त होता रहा है, वे जब भी मंत्री रही हो चाहे नेता प्रतिपक्ष मेने जब भी अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को उनके सामने रखा, उन्होंने हमेशा मुझे सहयोग किया। पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा रही कांग्रेस पार्टी के लिए पूरा राजनीतिक जीवन समर्पित करने वाली नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश जी का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
इस मौके पर उनके असमय चले जाने से उत्तरकाशी कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यहां कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर
माँ गंगा व बाबा विश्वनाथ से दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय मे संबल प्रदान करने की कामना की।
ॐ शांति।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा श्रीमती प्रभावती गौड़, शीशपाल पोखरियाल, जितेंद्र पंवार, बचन लाल घलवान, बिजेंद्र नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल, बुद्धि सिंह राणा, जीत सिंह गुसाईं, हरि सिंह उपनेजा, प्रद्युम्न चौहान, मनीष राणा, गोपाल भंडारी, संतोष प्रधान, दीपक रावत, भगवान चंद सहित अनेक मौजुद रहे।
