कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा पहुंचे यमुना घाटी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा पहली बार जनपद उत्तरकाशी के यमुना घाटी में पंहुचे, यमुना घाटी के नौगांव चौराह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहन बहुगुणा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश इंदवाण, ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल, राजेश रावत, आशीष रावत, दीवान असवाल, कृपाल सिहं, रमेश कुमार, भगत राम, सरदार सिहं सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल