मसूरी – पालिका ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित।

मसूरी : नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा हेतु ट्रेकसूट, जूते व अन्य सामान देकर सम्मानित किया गया एवं आक्यूपेशनल कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि  शिक्षक व खिलाड़ी रूपचंद गुरूजी ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने स्वछता पर विशेष ध्यान दिया और आज मसूरी इन पर्यावरण मित्रों की बदौलत साफ सुथरी नजर आती है।
नगर पालिका परिषद प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा हेतु ट्रेकसूट जूते व अन्य सामान देकर सम्मानित किया गया एवं आक्यूपेशनल कार्ड का वितरण किया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रूपचंद गुरू जी ने कहा कि नगर पालिका की सबसे बड़ी उपलब्धि गाड़ीखाना से कूड़ा डंपिंग जोन को हटाना है। क्यों कि उससे जहां आस पास के लोगों को भारी परेशानी होती थी वहीं दुर्गध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। वहीं यह कूड़ा प्राकृतिक जल स्रोत भिलाडू तक जाता था जिससे पानी भी दूषित होता था। लेकिन वर्तमान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इसका समाधान किया व स्थानीय नागरिकों को राहत दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार राव ने कहा कि पूर्व में मालरोड पर कोई थूक नहीं सकता था जिस पर जुर्माना था वहीं थूकने के लिए पीकदान बने थे जिसमें चूना डाला जाता था लेकिन वर्तमान में नगर पालिका परिषद ने शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया और मसूरी को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया।

इस मौके पर खेल प्रशिक्षक सेमुअल चंद्र ने कहा कि पालिका का यह सराहनीय प्रयास है कि जिन पर्यावरण मित्रों ने कोविड काल में मसूरी के नागरिकों की सेवा की व प्रदेश में स्वच्छता सर्वे में पहला स्थान दिलाया उनको सम्मानित करने पर हर्ष हो रहा है। यह पालिका का बहुत ही सराहनीय निर्णय है। इससे इनको आगे प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर बधाई दी। व कहा कि पर्यावरण मित्र पालिका की रीढ होती है उनके बिना सफाई की कल्पना भी नहीं की जा सकती। और इन्हीं की बदौलत मसूरी स्वच्छता सर्वे में पहले स्थान पर आया। वहीं उन्होंने का कि उन्होंने गडडी खाना कूड़ा डंपिग क्षेत्र को समाप्त किया व शहर को कूडादान रहित बनाया। उन्होंने कहा कि पालिका मैगी प्वांइट की सफाई कर रहा है ईको शुल्क के माध्यम से क्यारकुली व सुवाखोली में भी सफाई व्यवस्था करने जा रहे हैं व मसूरी को नबंर एक का स्थान बरकरार रहे। वहीं का कि पालिका की जहां भी खाली भूमि होगी वहां वृक्षारोपण किया जायेगा, वहीं गडडी खाना को हराभरा करने का प्रयास अगले माह से किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन पालिका सभासद जसबीर कौर ने किया।

इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिहं, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेद्र बिष्ट, पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, सुरेश थपलियाल, सरिता पंवार, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, हिलदारी के अरविंद शुक्ला, कीन के अशोक कुमार, जितेंद्र रावत, आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल