मसूरी क्षेत्र में सिंचाई विभाग के माध्यम से हो रहे विकास कार्यो की काबीना मंत्री जोशी ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून : मंगलवार को प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत सिंचाई विभाग के अधीन मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान तटीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों को दिक्कत न हो, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
मंत्री जोशी ने कहा कि किशन नगर वार्ड में नाला निर्माण किया जाना आवश्यक है। उन्होनें अधिकारियों से कहा कि वह तत्काल संयुक्त निरीक्षण करें और बरसात से पहले इस कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि नाले की सफाई के लिए नगर निगम एवं अवैध कब्जों के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने रिस्पना नदी में लगभग चार करोड़ से चल रहे सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति भी जानी। मंत्री ने कहा कि बरसात से पूर्व इसे पूर्ण करें ताकि भारी बारिश के दौरान क्षेत्रवासियों को दिक्कत न हो।
मंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय स्तर से होते हुए सभी कार्यो के आगणन शासन पहुंच गये हैं। जिन विकास कार्यो की निविदाऐं हो चुकी हैं, उन्हें तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश मंत्री ने दिये। मिठ्ठी बेहड़ी की सैन्य भूमि के स्थान पर कोल्हूपानी में दी गयी भूमि में पुश्ता निर्माण करने के काम को भी तैजी से करवाने के निर्देश मंत्री ने दिये। उन्होंने मालदेवता, क्यारा, सिल्ला, भितरली आदि क्षेत्रों में सिंचाई विभाग से होने वाले कामों को करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर पार्षद नन्दनी शर्मा, मुख्य अभियंता आरसी तिवारी, ईई राजेश लाम्बा, ईई आरसी उनियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल