मसूरी – कोल्हूखेत के समीप कार पलटी, चालक मामूली घायल।

मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानी वाले बैंड से दो सौ मीटर देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पैराफीट से टकराकर पलट गयी जिसमें सवार कार चालक को हल्की चोट लगी है।
पुलिस ने जानकारी दी कि कोल्हूखेत पानी वाले बैंड से आगे मसूरी से देहरादून जाते समय एक इंडिगो कार संख्या यूपी 14 डीएन 4341 ओवर टेक करते समय पैराफीट से टकरा गई तथा रोड पर ही पलट गयी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कार को क्रेन मंगा कर सीधा किया गया। कार में केवल चालक मनीष 25 वर्ष पुत्र जयदत्त शर्मा निवासी गांव पिपाला थाना औरंगाबाद जिला बुलंद शहर मौजूद था जिनको हल्की चोट लगी है। रोड पर कार पलटने से जाम लग गया जिस पर क्रेन मंगा कर कार को सीधा किया गया व जाम को खुलवाया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल