भाजपा कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प।
टिहरी : जौनपुर विकासखण्ड में आयोजित थत्यूड़ भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में मंडल के क्रियाकलापों का संकल्प लेते हुये सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपा गया।
विकास खंड सभागार में आयोजित थत्यूड़ भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्यवक्ता के तौर पर पहुँचे टिहरी जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने मंडल के क्रिया कलापों का संकल्प लेते हुये केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सगंठन की मजबूती प्रत्येक बूथ का आखरी मतदाता है जो भाजपा की रीड़ है, उन्होंने कहा कि सरकार की बहुयामी योजनाओ का लाभ सही लाभार्थी को मिलें जिसके लिये भाजपा के हर कार्य कर्ता को काम करना होगा,कार्य समिति में मंडल के दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुये संगठन की एकता व मजबूती बनाये रखने पर जोर दिया।
बैठक में ब्लाक प्रमुख सीता रावत, मंडलध्यक्ष हीरामणि गौड़, कौर सिंह पंवार, मीरा सकलानी, बीरेंद्र राणा ,सनबीर बेलवाल, पृथ्बी सिंह रावत, मीडिया प्रमुख बिजेंद्र सिंह पंवार, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र कोहली, सोबत रावत, चन्द्र सिंह रावत, पाल सिंह मेहर, अजयपाल पंवार, कृपाल सिंह रावत, जनक बिष्ट, जयेन्द्र बिजल्वाण, मंडल उपपाध्यक्ष जयप्रकाश नॉटियाल जयपाल कैरवाण , रमन रावत,महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा , किसान मोर्चा आदि कई विंगों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्य समिति की बैठक के बाद राजस्थान की घटना पर कड़ी निंदा की गई व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।
