बड़कोट – भारी बारिश ने मचाई तबाही।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : एक तरफ पहले सुखे की मार और अब पहाडो़ में बेमौसम बारीश। तहसील बड़कोट के अंतर्गत नगर पालिका बड़कोट में घरो में पानी घुस गया और जगह जगह सड़को में मलवा आ गया। वहीं न्याय पंचायत तियां के खाबला गांव में भारी मलवे ने कही छानीयों को नुकसान हुआ वह शुकर यह रहा की किसी जान जाने की सूचना अभी नहीं है।

बतादें की बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत अभी एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़के बंद हैं ,सिमलसारी गैर मोटर मार्ग पर नदी उफान पर है और कही जगहों से बंद हो, और फसलों को नुकसान की सूचना है। नगर पालिका बड़कोट में हुये नुकसान का जायजा लेने पंहुचे नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत और पूर्व अध्यक्ष अतोल सिहं रावत ने मौके पर पंहुचकर लोगों को भरोसे में लिया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल