युवा कल्याण विभाग के तत्वधान मे जिले भर मे हरेला के तहत हुआ वृक्षा रोपण।
सुनील सजवाण
नई टिहरी : उत्तराखण्ड के प्रसिद्व हरेला पर्व के तहत युवा कल्याण विभाग टिहरी गढवाल के द्वारा जिले के अन्तर्गत सभी विकास खण्डो मे वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम किया गया।
आपको बता दें की युवा कल्याण विभाग के तहत युवक/महिला मंगल दलो के सहयोग से सामाजिक जागरूकता के तहत कार्यक्रमो के माध्यम से सामाजिक चेतना, समाज सुधार आधि के कार्य किए जाते है।
वहीँ इस वर्ष भी जिले भर मे ग्राम पंचायत स्तर पर गठित महिला मंगल दल व युवक मंगल दलो ने मिलकर अपने अपने विकासखण्डो मे वृक्षारोपण किया जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया की विकास इस अवसर पर युवक व महिला मंगल दलो द्वारा जिले भर मे विभिन्न प्रजाती के पौधो का रोपण किया गया जिसमे जौनपुर विकास खण्ड मे युवक मंगल दल डांगू के अध्यक्ष संजय चंखवाण, अलमस से नागेन्द्र लेखवार, खेडा से सुनील सजवाण आदी व साथ ही जौनपुर के महिला मंगल दलो मे अमिता नौटियाल मेड, सुनिता सजवाण, सुलेखा सत्यभामा थत्यूड, रजनी देवी भुंयासारी आदी ने वृक्षा रोपण किया।
वंही कृतिनगर मे महिला मंगल दल कण्डोली, जाखणीधार मे महिला मंगल दल पंजरी, विकास खण्ड चम्बा, फकोट, भिलगना,थौलधार, प्रताप नगर मे भी दलो द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।
