मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पहले पटरी हटाने अवैध खोखों को हटाने व फूड वैन हटाने की मांग करते थे अब उनके पक्ष में खड़े होते हैं – पालिकाध्यक्ष अनुज

मसूरी : अतिक्रमण के नाम पर पानी के प्याऊ तोड़ने के विरोध में जैन धर्मशाला प्रांगण में धरना पर बैठने वाले मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि व्यापार संघ अध्यक्ष पहले यह तय करें कि वह पटरी वालों के नेता है या व्यापारियों के। क्योंकि यही पहले पटरी हटाने अवैध खोखों को हटाने व फूड वैन हटाने की मांग करते थे अब उनके पक्ष में खड़े हैं जबकि व्यापारी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जिनके खोखे तोड़े गये उनको वेंडर जोन में स्थान दिया जायेगा वह इनके बहकावे में नहीं आयें। उन्होंने पालिका के पार्किग निर्माण को अवैध बताने पर कहा कि पहले वह अपनी जानकारी सही कर लें क्यो कि पालिका स्वयं में सरकार है और वह जो निर्माण करती है वह जनहित में करती है उसकी सूचना मात्र एमडीडीए को दी जाती है। वहीं उन्होंने कहाकि अभी कई और नालों की सूचना जनता दे रही है उनको भी खोला जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल