मसूरी – गढ़वाल सभा की हुई बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, भगवान सिंह धनाई होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष और गणेश कोठारी महासचिव।
मसूरी : गढ़वाल सभा मसूरी की रविवार को बैठक आज दिनांक 07-08-2022 को होटल शिलटन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने की। बैठक में आम सहमति से निर्णय लिए गए कि –
- गढ़वाल सभा भवन निर्माण से संबंधित मसलों को सुलझाने हेतु सभा का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से दिनांक 08-08-2022 को उनके मसूरी आगमन पर उनसे मुलाकात करेगा जिसमें गढ़वाल सभा के निर्माणाधीन भवन के संबंध में आने वाली बाधाओं को दूर करवाने हेतु उनके स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह करेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भगवान सिंह धनाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओ पी उनियाल, भगवती सकलानी, रजनी पँवार, सुनीता राणावत और शशि रावत शामिल होंगे।
- बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभा के अध्यक्ष के निधन तथा महासचिव के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए सभा की नई कार्यकारिणी के गठन तक भगवान सिंह धनाई को कार्यवाहक तौर पर अध्यक्ष और गणेश कोठारी को महासचिव पद पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।
बैठक के अंत में राकेश भदूला महाप्रबंधक होटल शिलटन को उनके विशेष रूप से सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गया।
बैठक में निम्न लोग सम्मिलित हुए- पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओ पी उनियाल, राकेश भदूला, अजय भण्डारी, सुनील पँवार, आनंद पँवार, गिरीश ढ़ोंडियाल, वरुण राणावत,रमेश भण्डारी, सुरेन्द्र डँगवाल, बलदेव सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, गुलाब कैंतुरा, नरेंद्र बिष्ट,पूरन जुयाल,चंद्र प्रकाश गोदियाल,प्रेम सिंह रावत, चिरंजी लाल जोशी,बैसाख सिंह रावत,चतर सिंह रावत,भगवती सकलानी,विजय नेगी, सूर्य मणि झलड़ियाल, राजेन्द्र सिंह नेगी,भगवान सिंह धनाई, गणेश कोठारी तथा रजनी पँवार, सुनीता राणावत, राजी रमोला, सुधा झलड़ियाल, रेखा ढ़ोंडियाल, शशि रावत, डॉ सुनीता राणा, सीता पँवार,भरोसी रावत, उषा धनाई, अनुराधा रावत, मीना कैंतुरा, सीमा जोशी, बीना गुनसोला, विजय लक्ष्मी राणा, लक्ष्मी कैंतुरा, कमला कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
