दुःखद खबर – ITBP की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 39 जवान थे सवार।

देश : कश्मीर के पहलगाम में ITBP की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। विभिन्न न्यूज़ एजेंसियों द्वारा बताया जा रहा है कि इस हादसे में ITBP के 06 जवानों शहीद हो गए है व कई जवान घायल हो गए हैं। घायलों को श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 02 जवान सवार थे।

घटनास्थल से आ रही तस्वीरों में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रही है।

 

 

बताया जा रहा है जवान चंदनबाड़ी से पहलगाम जा रहे थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल