मसूरी – बुलेट सवार पर्यटक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।
मसूरी : रविवार देर रात को क्यारकुली चोपडासार के समीप एक पर्यटक की मोटरसाइकिल (बुलेट) हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि देर रात मसूरी से देहरादून जाते समय क्यारकुली चोपड़ासार के निकट अंबाला निवासी 26 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसको गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुँची व 108 की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबाला निवासी युवक मसूरी घूमने आया हुआ था व देर रात देहरादून जाते समय चोपडासार के पास युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। वहीँ स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 की मदद से और उपजिला चिकित्सालय लंढौर भेजा जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
