मसूरी – एक भवन में पहाडी से बोल्डर गिरे, बड़ी दुर्घटना टली।
मसूरी : शहर के स्प्रिग रोड पर एक आवासीय भवन के उपर से बड़े बड़े बोल्डर गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पानी की तीन टंकिया टूट गई। यह तो संयोग ही था कि एक बड़ा बोल्डर मकान के बगल से निकल सड़क पर आ गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था उस बोल्डर ने बिजली के खंबे को क्षतिग्रस्त किया।
स्प्रिंग रोड पर राजेंद्र प्रसाद पांडे के आवासीय भवन पर राधा भवन स्टेट की पहाड़ी से बडे बडे बोल्डर गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व मकान की छत पर रखी तीन पानी की टंकिया क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एक बोल्डर से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक बडा बोल्डर मकान के बगल से होकर सड़क पर बिजली के ख्ंाबे से टकरा गया जिससे खंबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, राकेश ठाकुर सहित नायब तहसीलदार भाैंपाल सिंह चौहान मौके पर गये व घटना का संज्ञान लेकर रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित की वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी को फोन कर घटना के बारे में बताया जिस पर उन्होंने एसडीएम को मसूरी मौके पर भेजा जिन्होंने कहाकि राधाभवन स्टेट के स्वामी को नोटिस भेजा जायेगा ताकि वह इस पहाड़ी पर पुश्ता लगाकर पहाड़ी को दरकने से बचा सके।
