मसूरी – ITBP ने अकादमी परिसर में किया वृहत वृक्षारोपण।

मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अकादमी में वृहत पौधा रोपण अभियान शुरू किया। भारत सरकार गृह मंत्रालय के पर्यावरण बचाने एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जलवायु के अनुकूल पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत पौधा रोपण किया गया। जिसका शुभारंभ अकादमी के निदेशक एवं आईजी पीएस डंगवाल ने अकादमी परिसर मे पौधा लगाकर शुरू किया।


आईटीबीपी के पौधा रोपण अभियान में भावना डंगवाल, चीफ एक्जीकेटिव निश्चल सिंह, चीफ पैटर्न वर्षा राणा, उपमहानिरीक्षक व उप निदेशक अकादमी अजयपाल सिंह, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह राणा, डीएफओ मसूरी आशुतोष सिंह, ने भी पौधे लगाकर अभियान को सफल बनाया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि निदेशक पीएस डंगवाल ने कहा िक हमारी आने वाली पीढियों को प्रदूषण रहित वातावरण प्रदान करने केलिए सभी को बढ चढं कर वृक्षारोपण करना चाहिए व अभियान में भाग लेना चाहिए। वहीं कहा कि जहां पर भी पौधे लगाये जा रहे हैं उनकी देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी। अकादमी वर्ष 2020 से लगातार वृक्षारोपण कर रहा है ओर इस बार महानिदेशालय से तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था जिसके तहत अभीतक अकादमी परिसर सहित क्यारकुली, बांसागाड, भटटा गांव, सीजेएम हेंपटन कोर्ट, थत्यूड राजकीय इंटर कालेज में 2500 पौधे लगाये जा चुके हैं। इस मौके पर अकादमी के अधिकारी, जवानों सहित हिलबर्ड के प्रधानाचार्य प्रदीप द्विवेदी व स्कूल के बच्चे भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल