नाले में बहा व्यक्ति, SDRF ने बरामद किया शव।

नैनीताल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को (दिनांक 04.09.2022) को रात 21:10 बजे जनपद नियंत्रण कक्ष नैनीताल के द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की हेड़ाखान के पास नाले में एक व्यक्ति बह गया। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निराक्षक मनोज रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF ने बताया कि हेड़ाखान पहुंचने से पूर्व आपदा के कारण सड़क मार्ग टूटा हुआ था जिससे कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने कारण एस.डी.आर.एफ. टीम 6 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल में प्रात: करीब 2:30 am पर पहुंची( जहां से व्यक्ति बह गया था)। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रोड से लगभग 2 किलोमीटर नीचे बरसाती नाले के पास नदी किनारे व्यक्ति का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला, जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा खोदकर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम – नर सिंह पुत्र किशन सिंह उम्र 58 वर्ष
निवासी हेड़ाखान जनपद नैनीताल।

SDRF टीम का विवरण :- उप निरीक्षक मनोज रावत, आरक्षी सुरेंद्र सिंह, आरक्षी प्रदीप मेहता, कृष्णा, महेंद्र सिंह और चालक आनन्द।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल