मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्रि के अवसर हो रहा पांडव नृत्य ,श्रद्धालु मां भद्रकाली से सुख शान्ति की करतें हैं कामना।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के पौंटी गांव में प्रसिद्ध देवता के चौक में रातभर तथा भद्रकाली मंदिर परिसर में दिन के समय पांडव नृत्य चलता रहा। गांव की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए भैरव, भद्रकाली, कृष्ण, युधिष्ठर, अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव, द्रोपदी व आछरी-मातरी आदि देवी देवताओं के पश्वाओं ने आशीर्वाद दिया। देवताओं के पश्वाओं पर अवतरित होकर गांव की खुशहाली और सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद सुबह के समय देवता के पश्वा तथा श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान के लिए गए। स्नान करने से लौटने के बाद स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दिनभर पांडव नृत्य की धूम रही। शाम को सभी पांडवों को विदाई दी गई। अंतिम दिन समापन पर इन गांवों में पांडव नृत्य देखने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। पांडव नृत्य में हाथी, गैंडा स्वांग नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा है।
बतादें कि पौन्टी गांव में स्थित मां भद्रकाली का मंदिर हजारों साल पुराना है। सुख और समृद्धि की कामना लेकर सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं। भद्रकाली माता के मंदिर में भक्त नारियल और मिठाई का भोग लगाकर माता को चुनरी अर्पित करते हैं। मान्यता है कि माता के दरबार में पहुंचने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। नौगांव ब्लाक के अन्तर्गत पौन्टी गांव में स्थित मां भद्रकाली मंदिर में प्रत्येक हर तीसरे साल नवरात्रि के पावन अवसर पर पांडव नृत्य का आयोजन किया जाता है.शांति के लिए प्रार्थना मां भद्रकाली मंदिर में भक्तों को उपस्थित माता का आशीर्वाद लिया मां भद्रकाली का थाती का ब्राह्मण कान्ति नौटियाल आचार्य महिमानंद तिवारी आचार्य गिरीश डिमरी इसी मौके पर मां भद्रकाली के वरिष्ठ पुजारी राघवानंद.कुलानंद.बुद्धिराम बहुगुणा.विनोद.कृष्णदेव.प्रमोद. राधेश्याम. बिपिन,मां भद्रकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत. गुलाब सिंह रावत.जमुना प्रसाद डिमरी.शक्ति सिंह भंडारी.मनवीर सिंह भंडारी. लखपत सिंह भन्डारी.मनमोहन सिंह भन्डारी. बैल सिह भन्डारी. नरेश डिमरी. सत्या प्रसाद डिमरी. तेजेन्द्र भण्डारी जसवंत सिंह भंडारी रविंद्र भंडारी.बलदेव पंवार.बचन सिंह चौहान. जोगेन्द्र चौहान.उपेंद्र सिंह चौहान. राकेश पंवार गौरव भण्डारी. राजेश पंवार. श्रवण राणा गांव सोभन दास. जयवीर दास. स्यारु लाल. के कई समेत लोग मौजूद रहे।
