उत्तरकाशी – एवलांच रेस्क्यू अपडेट।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : डोकरानी बामक ग्लेशियर बेस केम्प से आज सुबह 10 शव वायु सेना के ALH हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली लाए गए। मातली लाए गए शवों में रक्षित बैंगलोर (कर्नाटक) ,सतीश रावत चम्बा टिहरी गढ़वाल,अमित कुमार शॉ बंगाल ,अतुनधर दिल्ली, गोयल अर्जुन गुजरात,अंशुल कैनथाला हिमाचल प्रदेश, विक्रम कर्नाटक, शुभंम सिंह कानपुर यूपी,कपिल पंवार उत्तरकाशी ,नरेन्द्र सिंह पौड़ी उत्तराखंड के रूप में परिजनों द्वारा शिनाख्त की गई है।


डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि मातली लाए गए शवों की पंचनामा औऱ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सेना,आईटीबीपी,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,निम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए है।
मातली में डीएम अभिषेक रुहेला एवं विधायक सुरेश चौहान ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल