व्यापार मंडल अध्यक्ष बने जगदीश असवाल और महामंत्री बने सुमित।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला यमुनाघाटी की नौगांव इकाई के अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आज चुनाव संपन्न हुए। सुबह 08 बजे से शुरू हुए मतदान में व्यापारियों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 323 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद 5 व महामंत्री पद के 14 रद्द हुए। 2 बजे से शुरू हुई मतगणना 2 :50 पर सम्पन्न हुई। जिसके बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह रावत, अरविंद खंडूड़ी व लाइवीर कलूडा ने बताया कि नौगांव व्यापार मंडल के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए हैं। नौगांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद और महामंत्री पर दो–दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें जगदीश असवाल और महामंत्री पद पर सुमित रावत विजयी घोषित हुए हैं। इस मौके प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, जिलाध्यक्ष कबूल पंवार, महामंत्री सुरेंद्र रावत, डॉ चतर सिंह चौहान सहित स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
टोटल मतदाता – 375
वोट पड़े – 323
विनिप रमोला – 123
जगदीश असवाल – 195
महामंत्री
सुमित रावत– 191
रमेश कुमार – 118
रद्द – अध्यक्ष पद 5 व महामंत्री पद के 14
विजयी पदाधिकारीयों को गोपनियता की शपथ दिलाई गयी।
