मसूरी – 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा बाबा बुल्लेशाह का 34वां उर्स, दरगाह पर सुबह 9:30 से हैं कार्यक्रम।

मसूरी : शहर के बाबा बुल्लेशाह का वार्षिक उत्सव (उर्स) इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें कि यह बाबा बुल्लेशाह का यह 34वां उर्स है। इस संबंध में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बुल्लेशाह का 34 वां वार्षिक उत्सव (उर्स) बाबा बुल्लेशाह की दरगाह, बाला हिसार, मसूरी पर हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।जिसमें बाहर से आये पीरो मुरशद व कव्वाल भाग ले रहे हैं।

वहीँ बाबा बुल्लेशाह समिति ने सभी से अनुरोध है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स की शोभा बढ़ायें तथा बाबा के रसगान का आनंद उठाएं।

बाबा की यह पंक्तियां

पीर फकीरों के लिए न कोई जाति है न कोई सम्प्रदाय।
नदी की तरह सबके लिए बहते रहना ही इनका धर्म है।

कार्यक्रम
❇️ दिनांक – 27/10/2022
❇️ चादर चढाई जायेगी – सुबह 9:30 बजे
❇️ कव्वाली – सुबह 10:00 बजे से
❇️ लंगर – सुबह 11.00 बजे से

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल