विकासखडं नौगांव में हुआ खंड-स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विकासखंड- नौगांव में विकास खंड- स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो शुरू हो गया है, विकासखडं स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारभं नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा ने किया।
विकास खंड- स्तरीय खेल महाकूंभ में आयुवर्ग 14 में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल , एथलैटिक्स , बैडमिंटन एवं फूटबाल बालक की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं वहीं आयुवर्ग 17 में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, एथलैटिक्स, बैडमिंटन, फूटबाल बालक वहीं आयुवर्ग 21 में प्रतिभागी सीधे विकास खंड- स्तर पर प्रतिभाग करेंगे और कबड्डी, वालीबॉल, एथलैटिक्स, बैडमिंटन एवं फूटबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी , बैडमिंटन में सिंगल्स, डबल्स, एवं मिक्स डबल्स इवेंट्स होंगे यहाँ पर यह ध्यान देने वाली बात है कि जो प्रतिभागी सिंगल्स में प्रतिभाग करेंगे वह डबल्स में प्रतिभाग नहीं कर पायेगें u-14 एथलैटिक्स में 60,600 मीटर की दौड़ एवं लम्बी कूद, ऊँचीकूद और गोला क्षेपण होगा, u-17 एथलैटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड होगी और गोला, भाला, चक्का क्षेपण के साथ ही लम्बी कूद, ऊंची कूद होगी U-21 एथलैटिक्स में 100,200,400,800,1500 मीटर दौड के साथ ही 5000 मीटर बालक दौड़ एवं 3000 मीटर बालिका दौड़ होगी एवं गोला, भाला, चक्का क्षेपण , लम्बी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी।


क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतिय रक्षक दल अधिकारी लोकेद्र सिहं नेगी ने बताया कि विकासखडं स्तरीय खेल महाकुंभ का आज विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिये आगाज हो गया है।
खेल महाकुभं के अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी,युवा कल्याण विभाग जिलाध्यक्ष आजाद डिमरी सहित गणमान्य और विभिन विधालयों के शिक्षक और शिक्षिकायें मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल