गुरु नानक फिफ्थ सैंटेनरी स्कूल मसूरी में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मसूरी : गुरु नानक स्कूल के शिक्षक वर्ग ने विद्यालय में बाल दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन तेरा किया मीठा लागेस से किया गया।
बाल दिवस पर अध्यापिकाओ ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। जहां एक ओर गढ़वाली नृत्य ने बच्चों को थिरकने पर मजबूर कर दिया वहीं दूसरी तरफ हरियाणवी नृत्य ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। पंजाबी अध्यापक द्वारा बच्चों की शैतानियों पर आधारित स्वनिर्मित कविता सुनाकर बच्चों को जमकर हंसाया। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी व वरिष्ठ अध्यापिका रेड्डी द्वारा किए गए नृत्य ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की पहचान पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा ने सबको अपने स्थान पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हिंदी अध्यापिका व पंजाबी अध्यापिका द्वारा बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अंग्रेजी अध्यापिका अवनीत कोहली द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह त्यागी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल