मसूरी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद MPG कॉलेज इकाई का किया गया गठन।
मसूरी : एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित की गई महाविद्यालय की नई कार्यकारणी चुनी गई जिसमें कॉलेज इकाई अध्यक्ष मोहन राज शाही, व कॉलेज इकाई मंत्री अंकुश डबराल को बनाया गया। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहन राज शाही ने कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें कॉलेज इकाई मीडिया प्रभारी प्रियांशु कंडारी, उपाध्यक्ष गुनगुन बिजलवान व नवीन रौथानी, सह मंत्री प्रवीन, पूजा मेलवान, व सोनिका रावत, एसडीएफ संयोजक सौरभ नौटियाल, एसएफएस संयोजक आकांक्षा रावत, क्रीड़ा संयोजक अक्षत रावत, बीए विभाग संयोजक शोभा थापा, बीकॉम विभाग संयोजक करिश्मा बडोनी, बीएसी विभाग संयोजक प्रियंका सिंह, एम कॉम विभाग संयोजक संयोजक आर्यन राणा, एमकॉम सह संयोजक रितिक सेमवाल, कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य मोनिका भंडारी, मानसी रावत, कल्पना, आकृति, कुलदीप, अनामिका को नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम पिंटू, उमेद चंद कुमाई, जिला संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट, सुमित भंडारी, सुनीता थापा, अंजली राणा, आंचल कैंतूरा आदि उपस्थित रहे।
