बाल दिवस – मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने गरीब बच्चों को वितरित किए नये व एकत्र किए गए पुराने खिलौने।
मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में किंक्रेग के आस पास रहने वाले गरीब बच्चों के साथ किंक्रेग में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को एसोसिएशन की ओर से बाजार से नये खिलौनों के साथ शहर से एकत्र किए गये पुराने खिलौने वितरित किए गये। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे जिसके कारण उनका जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, राज कुमार, सलीम अहमद, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
