पर्यावरण संबधित समस्याओं को लेकर चिंतित – बाल वैज्ञानिक अमन सेमवाल।
जितेन्द्र गौड़
उत्तरकाशी : राज्य मे प्राप्त किया प्रथम स्थान। खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी, नैनीताल मे आयोजित डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान एवं पर्यावरण महोत्सव 2022 के अन्तर्गत उपविषय पर्यावरण अनुकूल समाग्री मे राजकीय इंटर कॉलेज पुजारगाँव ,धनारी उत्तरकाशी के कक्षा आठ के छात्र अमन सेमवाल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बाल वैज्ञानिक अमन सेमवाल द्वारा माडल निर्माण का उद्देश्य- वनों एवं वन्य जीव जन्तुओं का संरक्षण, जैविक व अजैविक कुडे़ का निस्तारण, विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों एवं अक्षय ऊर्जा सो्त्र द्वारा विधुत का उत्पादन, ग्रामीण रोजगार सृजन, प्रदूषण नियंत्रण, तथा जल संरक्षण बताया गया। विद्यालय मे सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर तैनात अतिथि शिक्षिका योगिता राणा व अन्य शिक्षकों द्वारा छात्र के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं प्रदान की गई।
