अंशुल डोभाल का चयन विजय मर्जेटं ट्राफी के लिये, उत्तरकाशी जिले का नाम किया रोशन।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : अंशुल डोभाल का चयन विजय मर्चेंट ट्राफी के लिये हुआ है,विकासखडं नौगांव धारी कफनौल निवासी अंशुल भाजपा नेता विनोद डोभाल के पुत्र हैं।
अंशुल डोभाल का चयन उत्तराखडं क्रिकेट ऐसोसिएशन की अंडर 16टीम में हुआ है अब अंशुल छतीसगढ में एक दिवसीय पहला मैच एक दिसबंर को जम्मु कश्मिर की टीम से होगा।
अंशुल डोभाल के पिता विनोद डोभाल बतातें हैं कि अंशुल की रूची बचपन से क्रिकेट में थी और पिछले वर्ष अंशुल का चयन उत्तराखडं अंडर 16की टीम से हुआ जो मैच कानपुर में खेला गया गया था।
बतादें कि अंशुल क्रिकेट की बारीकियां पिछले दो तीन वर्षों से बीसीसीआई लेवल टू के कोच गजेंद्र रावत से सीखी।
अंशुल डोभाल का चयन मर्चेटं ट्राफी होने से चारों तरफ खुशी की लहर दौड़ गयी है और लोग अंशुल डोभाल और उनके माता पिता को बधाई दे रहे हैं।
