गीठ पट्टी के पिंडकी गांव में लगी भीषण आग आवासी मकान जलकर खाक।

रिपोर्ट : अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/बड़कोट : गीठ पट्टी के ग्राम सभा पिंडकी में भीषण अग्निकांड से एक तीन मंजिला मकान चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया और जिसमें 3परिवार निवासरत थे, तीनों परिवार बेघर हो गए हैं पीड़ित परिवार में 1 जय सिंह रावत पुत्र स्व0 गंदर्भ सिंह, 2 नरेश सिंह पुत्र जय सिंह, 3 जसपाल सिंह पुत्र जय सिंह थे जिनका सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है, हम सभी शासन प्रशासन से निवेदन करते हैं कि इन पीड़ित परिवारों को उचित हरसंभव मदद होनी चाहिए, साथ ही आंशिक नुकसान 2 अन्य ग्रामीणों के भंडार (कुठार) भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनके नाम 1 बिलेन्द्र सिंह पुत्र जुधवीर सिंह,
2 विकास सिंह पुत्र धर्म सिंह।

सामाजिक कार्यकर्ता महावीर माही ने बताया कि भगवान की कृपा से जनहानि होने से बच गए हैं ग्रामीणों और क्षेत्र के सभी गांव के लोगों की मदद से और पुलिस और फायर सर्विस दल के सहयोग से भी आग पर काबू पा लिया था जो की एक बड़ी अनहोनी होने से बच गए, आशा करते हैं कि आप अपने स्तर से भी इस गरीब परिवार की हरसंभव मदद शासन प्रशासन से की गुहार जरूर लगाई।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल