जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन हेतु ग्राम पंचायत ढाक में चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

जोशीमठ : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन को लेकर ग्राम पंचायत ढाक में चिन्हित भूमि का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि ढाक में उपलब्ध भूमि का कंटूर मैप शीघ्र उपलब्ध करें। जोशीमठ में आपदा प्रभावित लोगों से सुझाव लेकर सीबीआरआई से विस्थापन के लिए विस्तृत प्लान तैयार कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

Spread the love

3 thoughts on “जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन हेतु ग्राम पंचायत ढाक में चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल