बाबा केदार की भूमि रुद्रप्रयाग के जन जागरूकता रैली में एनएमओपीएस के प्रदेश पदाधिकारी करेंगे प्रतिभाग, प्रांतीय पदाधिकारी हुए रवाना।
देहरादून : रुद्रप्रयाग में कल एनएमओपीएस की जन जागरूकता रैली होने जा रही है इस कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग के हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एकत्रित होंगे इस कार्यक्रम में एनएमओपीएस के प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल हो,उत्तराखंड से सटा हुआ हिमाचल प्रदेश है हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्य आपस में सटे हुए हैं वहां पर पुरानी पेंशन बहाल होने पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड सक्रिय हो चुका है इसी क्रम में 22 जनवरी 2023 को जनपद रुद्रप्रयाग में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मनोज अवस्थी ने कहा है कि एनएमओपीएस उत्तराखंड के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल होगी,प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली और प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ी भारी संख्या में उत्तराखंड के कर्मचारी जुट रहे हैं,
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार और गढ़वाल मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.श्याम सिंह चौहान एवं टिहरी के जिला मीडिया प्रभारी कीर्ति भट्ट ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़,झारखंड,पंजाब एवं हिमाचल में जो पेंशन बहाल हुई है वह राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन भारत के नेतृत्व में बहाल हुई है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड में चरणबद्ध तरीके से इस लड़ाई को लड़ा जा रहा है,उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है,हर जनपद में पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रत्येक जनपद में जिला प्रभारी नियुक्त किये गए है,इनके नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी से विचार विमर्श कर प्रत्येक जनपद में पेंशन आन्दोलन पर और तेज गति से कार्य किए जायेगे।
उत्तराखंड के कर्मचारी उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार से इस मांग को मनवाने के लिए लामबंद हैं,लगता है कि हिमाचल में पेंशन बहाल होने पर यह आग अब उत्तराखंड में भी फैल चुकी है।
और पदाधिकारियों का कहना कि निश्चित रूप से उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल होगी।
