आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की बीना रावत अध्यक्ष व सीमा सेमवाल महामंत्री बनी।

मसूरी : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन मसूरी इकाई की आम बैठक के बाद नई कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता आशा यूनियन की अध्यक्ष बीना रावत ने की।
कैमल्स बैक रोड स्थित होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी यूनियन कार्यालय में कार्यालय में आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई जिसमें यूनियन की वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। आम सभा में सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, प्रांतीय अध्यक्ष आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन शिवा दुबे, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी यूनियन मसूरी के अध्यक्ष सोबन सिंह पंवार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका यूनियन मसूरी इकाई की महामंत्री ममता राव आदि ने अपने विचार रखे व वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की समस्या दिन प्रतिदिन मोदी सरकार में बढ़ती जा रही है।वक्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आलोचना की व कहाकि सरकार लगातार मजदूरों के हितो के बजाय उनका अहित करने में लगी है जिससे श्रमिक वर्ग में लगातार आक्रोश बढ रहा है।
आम सभा के बाद नई कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया जिसमें बीना रावत को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगीता भंडारी, गुडडी देवी उपाध्यक्ष, सुनीता सेमवाल महामंत्री, सुधा भंडारी व रीना देवी सचिव, राम प्यारी कोषाध्यक्ष, व संगीता लेखवार, सीमा, सुनीता तेलवाल व सीमा सिंह को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल