परिवहन निगम के विरोध में मसूरी बस स्टैंड पर विभिन्न संस्थाओं ने किया धरना व प्रदर्शन, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।।

मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस दुर्घटना के बाद मसूरी के लोगों में परिवहन निगम के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इसी कड़ी में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मैसानिक लॉज स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम बस स्टैण्ड पर परिवहन निगम के खिलाफ धरना दिया व जमकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में बस स्टैण्ड पर धरना दिया गया व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई व सवाल उठाये कि मसूरी देहराूदन मार्ग पर खटारा बसें क्यों चलाई जा रही हैं, चालकों पर विभाग का नियंत्रण क्यों नहीं है। वहीं मांग की गई कि मसूरी देहराूदन मार्ग पर नई बसें चलाई जांय व पूर्व की भांति हर आधे घंटे में बस सेवा उपलब्ध कराई जाय। धरना स्थल पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की लापरवाही व बस दुर्घटना के विरोध में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि बस चालकों की लापरवाही पर अंकुश लगाना चाहिए व उनका हर रोज व हर बस सेवा पर चालकों की जांच होनी चाहिए, पुरानी खटारा बसें नागरिकों व पर्यटकों की जान को जोखिम देकर चलाई जा रही है, बसों में पानी आता है जिसके विरोध में धरना दिया गया। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम से मांग है कि निगम नई बसे लगाये, हर आधे घंटे बाद वाया झडीपानी बसे चलाई जाय, व चालकों की लापरवाही पर अंकुश लगाया जाय। वहीं मसूरी से पूरे उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों तक बस सेवा उपलब्ध कराई जाय। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुनः बस दुर्घटना हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसे प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जायेगा।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकत्री लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि उक्त बस दुर्घटना बस ड्राइवर व विभागीय लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में मसूरी शहर में ही निगम की बसों के करीब 4 हादसे हो चुके हैं व अब भी दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।  सामाजिक कार्यकत्री लक्ष्मी ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम का न तो कर्मचारियों पर लगाम है, न तेज रफ्तार पर और अधिकांश बसे भी खटारा है। जिस वजह से आये दिन हादसे होते रहते हैं व कई बेगुनाह इन हादसों का शिकार हो जाते है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को चाहिए कि बसों की हालत सहित कर्मचारियों पर व तेज रफ्तार पर भी लगाम कसने का काम करना चाहिए।

इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, तनमीत खालसा, राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी, नितिन दत्त, शैलेद्र बिष्ट, आशीष जोशी, भाकपा के आरपी बडोनी, पूरण जुयाल, वसीम खान, मोहन कैंतुरा, आम आदमी पार्टी के प्रकाश राणा, मजदूर संघ अध्यक्ष देवी गोदियाल, सलीम अहमद, नीरज अग्रवाल, अतुल अग्रवााल, लक्ष्मी उनियाल, प्रमिला नेगी, गुडडी देवी, विजय लक्ष्मी काला, राजेश्वरी नेगी, कमलेश भंडारी, बबिता तेलवाल, नीलम चौहान, सुनीता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं भवन निर्माण मजदूर संघ ने भी परिवहन निगम के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पर संघ के महामंत्री सुधीर डोभाल ने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर बस दुर्घटना में दो मौते हुई है उसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि जब तक परिवहन निगम की बसों में सुधार नहीं होता परिवहन निगम का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर भवन निर्माण मजूदर संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तराखंड परिवहन निगम बस स्टैण्ड की कर्मचारी उर्मिला देवी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि मसूरी में नई बसों का संचालन किया जाय व हर आधे घंटे में बस सेवा दी जाय ताकि स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी न हो।

वहीं दूसरी ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहर कांग्रेस ने परिवहन निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया व मांग की गई कि मसूरी पर्यटन नगरी है वहां पर नई व दुरूस्त बसे चलाई जाय व चालकों की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि इस प्रकार की दुर्घटना न हो व लोगों को जान न गंवानी पड़े। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व परिवहन मंत्री से मांग की कि मसूरी देहरादून मार्ग पर हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को नौकरी दी जाय व घायलों को उचित मुआवजा दिया जाय। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में बसों में सुधार नहीं किया गया तो शहर कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के साथ ही बसों को रोकेगी व तेज बस चलाने पर बसों को रोका जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, वसीम खान, महिमानंद, राजीव अग्रवाल, रमेश राव, मौ. दानिश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल