अतिथि शिक्षक प्रदीप असवाल ने चलाया अनोखा अभियान।
जितेन्द्र गौड़
उत्तरकाशी : अपने नि:शुल्क गिलोय वृक्षारोपण कार्यक्रम को जारी रखते हुए, पर्यावरण प्रेमी अतिथि शिक्षक प्रदीप सिंह असवाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी मे मुख्यशिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी विनोद प्रसाद सेमल्टी एवं कार्यालय स्टॉप की उपस्थिति मे राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा प्रधानाचार्य प्रभारी के एल डबराल ,जुदधवीर एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति मे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉक्टर के.एस.चौहान एवं कार्यालय स्टॉप की उपस्थिति मे औषधीय गिलोय बेल का वृक्षारोपण किया।
साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में, उपस्थित हेमलता गौड उनियाल खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी ,हर्षा रावत उप खंड शिक्षा अधिकारी डुंडा, को ब्लॉक कार्यालय हेतु, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा उत्तरकाशी दिनेश चंद्र व्यास एवं ओम बधानी को विभाग कार्यालय मे वृक्षारोपण हेतु औषधीय गिलोय बेल का वितरण किया गया।

