इस्कॉन के धर्म प्रचारकों ने माल रोड पर कीर्तन व धार्मिक पुस्तक वितरित कर किया धर्म प्रचार।

मसूरी : वृंदावन से चलकर विभिन्न शहरों से होकर इस्कॉन के सनातन धर्म प्रचारकों का एक दल मसूरी पहुंचा व मालरोड पर अपने भजनों से सनातन धर्म का प्रचार किया।

इस अवसर पर इस्कॉन के धर्म माधुवेंदु दास ने कहा कि हम भगवान के नित्य दास है तथा सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैैं हमारी टीम वृंदावन से चलते हुए ऋषिकेश, देहरादून होते हुए मसूरी आयी है और यहां से पूरे देश सहित पूरे संसांर में जायेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए प्रचार प्रसार करते हैं तथा बताते है कि मुक्ति पाने के लिए सनातन धर्म ही है जो भवसागर पार करायेगा।
Spread the love

सोशल मीडिया वायरल