हेमकुंड साहिब के पास आये ग्लेशियर से महिला का शव हुआ बरामद।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : हेमकुंड साहिब से एक किलोमीटर पहले अटला कोटि में ग्लेशियर टूटने के बाद से एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। रविवार को हेमकुंड साहिब से एक किलोमीटर पहले अटला कोटी में अचानक ग्लेशियर टूटकर यात्रा मार्ग पर गिर गया था, जिसके बाद से ही टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।
रेस्क्यू के दौरान रविवार को एसडीआरएफ ने 5 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया था, जिसके बाद सोमवार को रेस्क्यू के दौरान एक महिला का शव ग्लेशियर के नीचे से दबा मिला है। महिला पंजाब के अमृतसर की रहने वाली बताई जा रही है। इनकी उम्र 35 वर्ष है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल