मसूरी इंटरनेशनल रक्तदान शिविर में 35 छात्राओं ने किया रक्तदान।

मसूरी : मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 35 छात्राओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि किसी एक के रक्त से किसी एक को जीवन मिलता है।
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में लगाये गये रक्तदान शिविर में आईएमए देहरादून की टीम ने सहयोग किया व रक्तदान करवाया। इस दौरान रक्तदान करवाने वाली टीम ने मानकों का विशेष ध्यान रखा व सभी सुरक्षा व स्वच्छता के उपाय किए जिसमें सभी रक्तदाताओं को मास्क, गल्बस, व सेनेटाइजर दिया गया वहीं उनकी पहचान के लिए आपातकालीन बैच प्रदान किए गये। शिविर का उददेश्य रक्तदान जैसे महादान के प्रति छात्राओं को जागरूक करना व उसके महत्व के बारे में जानकारी देना था। इस मौके पर 35 छात्राओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के माध्यम से, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दिया है और साथ ही साथ अपने छात्रों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे के प्रति जागरूक किया गया। इस आदर्श प्रयास के लिए मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की टीम को सराहना की गई, जो अपने निष्ठापूर्वक कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय के लिए मानवता और सेवा की मान्यता मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल