मंत्री जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों से किया संपर्क, राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को कराया अवगत, मंत्री ने दिया शीघ्र समाधान का भरोसा।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज टेलीफोन के माध्यम से कई राज्य आंदोलनकारियों से संपर्क किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अपनी विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शीघ्र प्रदेश सरकार आगामी मानसून सत्र में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ओर उनके आश्रितों को मिलने वाले 10 प्रतिशत क्षेतीज आरक्षण सदन के पटल पर रखने जा रही हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण ओर उनके आश्रितों उत्थान के लिए प्रदेश की धामी सरकार संकल्पबद्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल