भाजयुमों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने किया पर्यटन ग्राम बग्लों की कांडी में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन।
टिहरी : केम्पटी स्थित पर्यटन ग्राम बग्लों की कांडी गांव छठवीं क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमों की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित मैच में सैंजी गांव की टीम ने नैन गांव को हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा।
बग्लों की कांडी में खेले जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमों की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रतियोगिता के मैच का उदघाटन बैंटिंग कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का अपना महत्व है तथा आज के समय में खेल से भी करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि उनकी ओर से प्रतियोगिता के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा। ताकि ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभाएं उभर कर आयें व अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें। प्रतियोगिता में सैंजी गांव व नैन गांव के बीच मैच खेला गया जिसमें सैजी गांव की टीम जीत गई।
इस मौके पर राकेश रावत सहित समिति के अध्यक्ष अर्जुन पंवार, सचिव मनोज रावत, सोमपाल सिंह पंवार, पवनेश सेमवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
