मसूरी – सोमवार को कार और मंगलवार को दो पहिया वाहन हुआ दुर्घनाग्रस्त, घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
मसूरी : सोमवार देर रात को शहर के गांधी चौक से किंक्रेग की जाती हुई एक कार (संख्या यूपी12डीजे3292) अनियंत्रित होकर थापर टेरिस के समीप करीब 10 से 15 फ़ीट नीचे जा गिरा। कार में चार व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चारों व्यक्ति मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए हुए थे व वापस जाते हुए कार अनियंत्रित हो कर दुर्घनाग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। व तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है।
वहीँ दूसरी ओर मंगलवार को शहर के कुंज भवन के समीप एक दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो पहिया वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है व दूसरे हो हल्की चोटें आई हैं, सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों को उपचार हेतु शहर के उपजिला चिकित्सालय ले गयी। बताया जा रहा है घायल व्यक्ति का नाम सुजीत है जो कि हरियाणा का निवासी है।
