मसूरी – बाईक बस से टकराई, बाइक सवार दो घायल।
मसूरी : एक बुलट की भटटा गांव मोड़ पर रोडवेज की बस के साथ भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय देहरादून उपचार हेतु भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि देहरादून से मसूरी दो बाईकों में सवार होकर पर्यटक आ रहे थे जिसमें एक बुलेट (संख्या यूके 08 टीए 7754) भटटा गांव मोड़ पर मसूरी से देहरादून जा रही रोडवेज की बस (संख्या यूके 07 पीए 3238) से टकरा गई। जिसमें दोनों बाईक सवार घायल हो गये। जिन्हें तत्काल पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु देहरादून जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। घायलों में युवक अभिषेक मीना पुत्र समय सिंह निवासी बडोली जिला करोली व दूसरा युवक संजय पुत्र हनुमंत सिहं निवासी सिगानिया गोव थाना रोड जिला करोली हैं। उनके साथ दूसरी बाइक पर मधु पुत्री सुलानिया निवासी जगतपुर जयपुर व आशुतोष पुत्र राम अवतार निवासी डेरी जिला डोसा है। जबकि रोडवेज के चालक का नाम मान सिंह पुत्र कर्ण बहादुर निवासी विकासनगर देहरादून है।
