मसूरी – जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
मसूरी : जार्ज एवरेस्ट के समीप एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है।
जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में एक युवक का जंगल में शव देखा गया जिस पर पुलिस को सूचना दी गई व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक का शव निकाला व कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है क्यों कि मृतक का गला कटा है। एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिली कि हाथी पांव जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में एक शव पड़ा है जब पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया। देखने पर लगा कि युवक का गला कटा है जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सुनील पुत्र संतराम निवासी जखनउ लखवाड़ जौनसार जिला देहरादून है तथा उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टटम के लिए भेज दिया है व उसके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
